Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मीडिया लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ, पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं- पुलिस कमिश्नर
पंचकूला: पंचकूला में एक पत्रकार के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले में आज पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार के साथ हुए अनैतिक व्यवहार और पुलिस कर्मियों के रवैये को गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तुरंत संज्ञान लिया और सब इंस्पेक्टर सौरव रावत तथा एएसआई गुरमेज सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले में संबंधित इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह से जवाब तलब करते हुए तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत और जिम्मेदार स्तंभ है, जिसकी कार्यप्रणाली का पुलिस विभाग पूर्ण सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाते हैं, जिसकी पंचकूला पुलिस सराहना करती है। डीसीपी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता या अनैतिक व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुलिस विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करता रहेगा।पंचकूला: पंचकूला में एक पत्रकार के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार के मामले में आज पत्रकारों का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस उपायुक्त कार्यालय पहुंचा, जहां उन्होंने डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकार के साथ हुए अनैतिक व्यवहार और पुलिस कर्मियों के रवैये को गंभीर विषय बताते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने तुरंत संज्ञान लिया और सब इंस्पेक्टर सौरव रावत तथा एएसआई गुरमेज सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। वहीं मामले में संबंधित इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह से जवाब तलब करते हुए तीनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने स्पष्ट रूप से कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत और जिम्मेदार स्तंभ है, जिसकी कार्यप्रणाली का पुलिस विभाग पूर्ण सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और सामाजिक जिम्मेदारियों को मजबूती से निभाते हैं, जिसकी पंचकूला पुलिस सराहना करती है। डीसीपी ने आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ किसी प्रकार का दुर्व्यवहार, अभद्रता या अनैतिक व्यवहार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा पुलिस विभाग पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ कार्य करता रहेगा।