Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink
Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Dehradun: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री धामी ने पिथौरागढ़ में किया कैलाश उत्सव का शुभारंभ Panipat: हुकटा प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री महीपाल डांडा को सौंपा ज्ञापन Zirakpur: वोटर सूचियों में गड़बड़ी का आरोप, कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग से की शिकायत Zirakpur: सीएचसी ढकोली में पार्किंग शुल्क विवाद गहराया, वन विभाग ने हटवाए बोर्ड Derabassi: 11 मई से लैंड मॉर्गेज बैंकों के बाहर पक्के धरने देंगे किसान Zirakpur: दीवार फांद घर में घुसने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध Zirakpur: चलती एक्टिवा से गिरी महिला, अचानक चक्कर आने से हुआ हादसा Zirakpur: पुकार एनजीओ का ‘लक्ष्य प्रोजेक्ट’: जरूरतमंद बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट Zirakpur: अंडरपास पर ओवरहेड बैरियर लगाए, बड़े वाहनों पर लगेगी रोक Panchkula: पत्रकार मामले में विभागीय जांच शुरू, डीसीपी ने दिए सख्त निर्देश Jagran: सफाई कर्मियों के प्रांतीय संघर्ष को कमजोर करने वाले 'दिल्ली के प्यादों' से सावधान रहें: अरुण गिल Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी: उपायुक्त सतपाल शर्मा
Logo
Uturn Time
"10 मई को होगा मतदान, 13 मई को होगी मतगणना"
पंचकूला: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सतपाल शर्मा ने बताया कि हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पंचकूला नगर निगम चुनाव-2026 की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मेयर तथा सभी 20 वार्डों के पार्षद पदों के लिए मतदान 10 मई को निर्धारित मतदान केंद्रों पर प्रातः 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में 2 लाख 7 हजार 379 मतदाता है, जिसमें 1 लाख 8 हजार 227 पुरूष व 98 हजार 447 महिलाएं और 5 ट्रांसजेंडर शामिल है। वार्ड नंबर 1 में 5 हजार 713 पुरूष और 4 हजार 977 महिलाएं और 1 अन्य, वार्ड नंबर 2 में 5 हजार 658 पुरूष और 5 हजार 442 महिलाएं, वार्ड नंबर 3 में 4 हजार 857 पुरूष और 4 हजार 645 महिलाएं, वार्ड नंबर 4 में 5 हजार 258 पुरूष और 5 हजार 215 महिलाएं, वार्ड नंबर 5 में 5 हजार 454 पुरूष और 5 हजार 421 महिलाएं, वार्ड नंबर 6 में 4 हजार 359 पुरूष और 4 हजार 349 महिलाएं, वार्ड नंबर 7 में 5 हजार 786 पुरूष और 4 हजार 713 महिलाएं, वार्ड नंबर 8 में 5 हजार 61 पुरूष और 3 हजार 850 महिलाएं, वार्ड नंबर 9 में 4 हजार 675 पुरूष और 4 हजार 341 महिलाएं, वार्ड नंबर 10 में 5 हजार 963 पुरूष, 4 हजार 572 महिलाएं और 1 अन्य, नंबर 11 में 5 हजार 692 पुरूष और 5 हजार 218 महिलाएं, नंबर 12 में 5 हजार 930 पुरूष, 5 हजार 521 महिलाएं, वार्ड नंबर 13 में 5 हजार 940 पुरूष, 5 हजार 558 महिलाएं, वार्ड नंबर 14 में 6 हजार 197 पुरूष, 5 हजार 660 महिलाएं, वार्ड नंबर 15 में 4 हजार 779 पुरूष, 4 हजार 23 महिलाएं, वार्ड नंबर 16 में 5 हजार 778 पुरूष, 5 हजार 220 महिलाएं और 3 अन्य, वार्ड नंबर 17 में 6 हजार 328 पुरूष, 5 हजार 829 महिलाएं, वार्ड नंबर 18 में 5 हजार 610 पुरूष, 4 हजार 930 महिलाएं, वार्ड नंबर 19 में 5 हजार 12 पुरूष, 4 हजार 520 महिलाएं, वार्ड नंबर 20 में 4 हजार 877 पुरूष, 4 हजार 443 महिलाएं शामिल हैं। उन्होने बताया कि मतदान के लिए 20 वार्डों में कुल 204 बूथ स्थापित किए गए हैं। वार्ड नंबर-1 में 10 बूथ, वार्ड-नंबर 2 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 3 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 4 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 5 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 6 में 9 बूथ, वार्ड नंबर 7 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 8 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 9 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 10 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 11 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 12 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 13 में 10 बूथ, वार्ड नंबर 14 में 12 बूथ, वार्ड नंबर 15 में 8 बूथ, वार्ड नंबर 16 में 11 बूथ, वार्ड नंबर 17 में 13 बूथ, वार्ड नंबर 18 में 12 बूथ, वार्ड नंबर 19 में 9 बूथ, वार्ड नंबर 20 में 11 बूथ स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर 2 ईवीएम मशीने लगाई जाएगी-एक मेयर पद के लिए और दूसरी पार्षद पद के लिए ताकि मतदाता अलग-अलग वोट डाल सके। सतपाल शर्मा ने बताया कि मेयर पद के लिए 204 ईवीएम मशीनें तथा 41 रिजर्व मशीनों का चयन किया गया है। वहीं, पार्षद पदों के लिए 204 ईवीएम मशीनें तथा 58 रिजर्व मशीनें निर्धारित की गई हैं। उन्होंने बताया कि पोलिंग स्टाफ की अंतिम रेंडमाइजेशन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसके उपरांत कल मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम का वितरण किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी, शांतिपूर्ण और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के लिए वार्ड-वार ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। उपायुक्त ने बताया कि 8 मई को सायं 6 बजे के बाद चुनाव प्रचार-प्रसार पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। उन्होंने उम्मीदवारों से आह्वान किया कि वे आदर्श आचार संहिता का दृढ़ता से पालन करें तथा चुनावों को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि मतों की गिनती 13 मई 2026 को राजकीय कन्या महाविद्यालय, सेक्टर-14 में प्रातः 8 बजे से शुरू की जाएगी। मतगणना पूरी होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।