Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"बम धमकी केस में पुलिस को अहम क्लू, गुजरात लिंक की पड़ताल जारी"
चंडीगढ़: शहर के स्कूलों, अदालतों और सरकारी संस्थानों को लगातार मिल रही बम धमकी ई-मेल के मामले में चंडीगढ़ पुलिस को अहम सुराग हाथ लगा है। जांच एजेंसियों ने गुजरात से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार पिछले कई महीनों से चंडीगढ़ के विभिन्न स्कूलों, कोर्ट परिसरों और सरकारी दफ्तरों को ई-मेल के जरिए बम धमाकों की धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों के बाद सुरक्षा एजेंसियां लगातार अलर्ट पर थीं और ई-मेल भेजने वालों की तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि गुजरात पुलिस ने हाल ही में सौरभ बिस्वास नामक युवक को एक साइबर मामले में पकड़ा है। आरोप है कि वह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से हैक किए गए ई-मेल अकाउंट बेचने के नेटवर्क से जुड़ा हुआ था। अब चंडीगढ़ पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शहर में भेजे गए धमकी भरे ई-मेल में कहीं इन्हीं हैक किए गए ई-मेल अकाउंट्स का इस्तेमाल तो नहीं किया गया। हिरासत में लिए गए युवक से इसी एंगल को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों और साइबर ट्रेल के आधार पर जांच आगे बढ़ रही है। शुरुआती जांच में एक संगठित ऑनलाइन नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है, जो फर्जी या हैक किए गए ई-मेल अकाउंट्स का इस्तेमाल कर अलग-अलग राज्यों में धमकी संदेश भेज रहा था। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की है, लेकिन जांच एजेंसियां इस मामले को लेकर जल्द बड़ा खुलासा कर सकती हैं।