"रेखा गुप्ता का स्कूल दौरा, सर्वोदय विद्यालय का लिया जायजा"
नई दिल्ली: रेखा गुप्ता ने राजधानी नई दिल्ली स्थित एक राजकीय सर्वोदय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल की शैक्षणिक व्यवस्था, सुविधाओं और छात्रों के समग्र विकास से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया।
इस निरीक्षण का मकसद सरकारी स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और छात्रों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना बताया गया।
निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने के लिए ऐसे औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विद्यार्थियों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रशासन से आवश्यक सुधार कार्यों की विस्तृत सूची मांगी गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूल वर्षों से कुव्यवस्था, बदहाल इंफ्रास्ट्रक्चर और मूलभूत सुविधाओं की कमी की मार झेल रहे थे लेकिन पिछले एक साल से हम लगातार स्कूलों में आवश्यक सुविधाएं मजबूत करने, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने और विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर वातावरण सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।