Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"9 मई को निकलेगी नगर परिक्रमा, 10 को विशाल भंडारा"
डेराबस्सी: डेराबस्सी के सारधा माता मंदिर में श्री शिव शंभू महाराज की मूर्ति स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ 5 मई से विधि-विधान के साथ किया गया। पांच दिवसीय इस धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन धीमान द्वारा की गई, जबकि गुरुवार को कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के अनुसार, महोत्सव के तहत रोजाना पूजा-अर्चना, हवन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के तहत 9 मई को भव्य नगर परिक्रमा निकाली जाएगी, जिसमें शिव शंभू महाराज की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण होगी। वहीं 10 मई को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ विधिवत प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान राकेश अचिंत, चेयरमैन राकेश मेहता, सेक्रेटरी रजनीश मनी, कैशियर कुणाल कौशिक, वाइस प्रधान दीपक मग्गू, वाइस प्रधान दिनेश वैष्णव सहित तुषार कौशिक, संदीप भटनागर, सुमित वर्मा, प्रकाश कुमार, जतिन धीमान और भुवनेश चौहान समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। कमेटी पदाधिकारियों ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस धार्मिक महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और पुण्य लाभ अर्जित करें।