Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"डेराबस्सी के लॉन्गोवाल कॉलेज में “ए न्यू होराइजन्स–फेयरवेल पार्टी 2026” का भव्य आयोजन"
डेराबस्सी: लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजिस के अंतर्गत आने वाले लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज (एलपीपीसी), डेराबस्सी में अंतिम वर्ष के इंजीनियरिंग छात्रों को यादगार विदाई देने के लिए “ए न्यू होराइजन्स–फेयरवेल पार्टी 2026” का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधन और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर चेयरपर्सन श्रीमती कंता कत्याल, वाइस चेयरमैन डॉ. कपिल कत्याल, एलपीपीसी की प्रिंसिपल डॉ. रोज़ी कत्याल और एलएसी के प्रिंसिपल एवं एडमिशन डायरेक्टर डॉ. विनोद कत्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में छात्रों को जीवन में आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उत्साह और उमंग से भर गया। फेयरवेल समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों को अलग-अलग खिताबों से सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग की बाबिता को, जबकि मिस्टर फेयरवेल का खिताब पिनाक व्यास को दिया गया। अन्य उपाधियों में काजल को मिस कॉन्फिडेंट, हरप्रीत कौर को मिस टैलेंटेड और बाबिता को मिस ब्यूटीफुल आउटफिट चुना गया। वहीं पुरुष वर्ग में चेतन राज को मिस्टर टैलेंटेड, सत्यम राणा को मिस्टर कॉन्फिडेंट, विकाश को मिस्टर स्टाइलिश, सतविंदर सिंह को मिस्टर हैंडसम और पुष्कर को मिस्टर ट्रेंडसेटर के खिताब से नवाजा गया। कॉलेज प्रबंधन ने मैकेनिकल विभाग के छात्र सत्यम राणा को उनकी मेहनत और समर्पण के लिए ₹5100 की नकद राशि देकर विशेष रूप से सम्मानित किया। इसके अलावा, शिक्षा और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को “स्टार परफॉर्मर अवॉर्ड” भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम का समापन जलपान और भावुक विदाई के साथ हुआ। यह समारोह छात्रों के लिए यादगार पल बन गया, जहां उन्होंने पुरानी यादों को संजोते हुए अपने भविष्य की नई शुरुआत की ओर कदम बढ़ाया।