Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"विकास के वादे के साथ गगन चावला उतरे चुनावी मैदान में"
पंचकूला (अजीत झा.): नगर निगम चुनाव को लेकर पंचकूला में सियासी सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। इस बार वार्ड-6 सबसे चर्चित सीटों में शामिल हो गया है, जहां मुकाबला बेहद दिलचस्प माना जा रहा है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी गगन चावला लगातार चर्चा में बने हुए हैं और क्षेत्र में एक मजबूत दावेदार के रूप में उभर रहे हैं। गगन चावला अपनी साफ-सुथरी छवि, सरल व्यवहार और जनता के बीच सक्रिय मौजूदगी के कारण लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान वे लगातार वार्ड के अलग-अलग इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि गगन चावला जमीनी स्तर पर काम करने वाले व्यक्ति हैं, जो चुनावी वादों से ज्यादा विकास की बात कर रहे हैं। गगन चावला का कहना है कि अगर जनता उन्हें मौका देती है तो वार्ड-6 को मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से क्षेत्र में सड़कें टूटी हुई हैं, जलभराव की समस्या बनी रहती है, सफाई व्यवस्था प्रभावित है और स्ट्रीट लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी लोगों को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि लोगों के भरोसे पर खरा उतरना है। गगन चावला के अनुसार वार्ड में पारदर्शी व्यवस्था और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी ताकि लोगों को छोटे-छोटे कामों के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। चुनाव प्रचार के दौरान आम आदमी पार्टी अपनी 16 गारंटियों को भी प्रमुखता से जनता के बीच रख रही है। इनमें भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई, डोर-स्टेप नगर निगम सेवाएं, हर वार्ड में हेल्पलाइन ऑफिस, घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था, मजबूत सड़कें, जलभराव मुक्त पंचकूला और पार्किंग शुल्क मुक्त शहर जैसे वादे शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने प्रॉपर्टी आईडी और पहचान पत्र की प्रक्रिया को आसान बनाने, हर डिस्पेंसरी में इमरजेंसी मेडिकल सुविधा देने, आवारा पशु मुक्त शहर बनाने और ईवी ट्रांसपोर्ट सेवा शुरू करने का भी भरोसा दिया है। धार्मिक स्थलों के विकास को ध्यान में रखते हुए माता मनसा देवी मंदिर के आसपास सौंदर्यकरण और वीआईपी पार्किंग शुल्क समाप्त करने की घोषणा भी की गई है। वार्ड-6 में लगातार बढ़ रही चुनावी गतिविधियों के बीच गगन चावला का प्रचार अभियान तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस सीट पर जनता का मूड अंतिम दिनों में चुनावी समीकरण बदल सकता है, लेकिन फिलहाल गगन चावला को मिल रहा समर्थन मुकाबले को बेहद रोचक बना रहा है।