Uturn Time
Breaking
New Delhi: एनसीसी-एनएसएस छात्रों को कुलपति ने किया सम्मानित Jagraon: नगर परिषद चुनाव के लिए भाजपा ने कसी कमर Jagraon: जी.एच.जी अकादमी में 'पूल पार्टी' और 'जॉय राइड्स' की धूम Chandigarh: तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर अरुण सूद को बधाई, महासभा ने जताई खुशी Jagran: पंजाब में सफाई कर्मियों का हल्ला बोल: दूसरे दिन थमा नगरों का पहिया Derabassi: डेराबस्सी के लॉन्गोवाल कॉलेज में “ए न्यू होराइजन्स–फेयरवेल पार्टी 2026” का भव्य आयोजन Zirakpur: जीरकपुर में सफाई व्यवस्था ठप, कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी Zirakpur: बलटाना में ट्रक की टक्कर से टूटी बिजली लाइनें, इलाके में मचा हड़कंप Zirakpur: ढकोली में बढ़ती चोरियों से दहशत, घर के बाहर से स्प्लेंडर बाइक चोरी Panchkula: साफ छवि और विकास के एजेंडे के साथ गगन चावला ने वार्ड-6 में भरी हुंकार Chandigarh: NSA को चुनौती देने वाली अमृतपाल सिंह की याचिका रद्द Chandigarh: सिटीयू ने दी यात्रियों को राहत, 40 नई बसें बेड़े में शामिल
Logo
Uturn Time
"पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता: 6 साल से फरार नशा तस्कर गिरफ्तार, 1 किलो गांजा के साथ हुआ था काबू"
पंचकूला (अजीत झा): नगर निगम चुनाव के बीच पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह साल से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को वर्ष 2020 में घग्गर नदी के पास 1 किलोग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया था, लेकिन बाद में वह कानूनी प्रक्रिया के दौरान फरार हो गया था। अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित किए जाने के बाद से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमारिंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान कृष्ण कुमार के रूप में हुई है। वर्ष 2020 में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने सेक्टर-27/28 कट के पास घग्गर नदी के समीप नाकाबंदी के दौरान आरोपी को 1 किलो गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में आरोपी अदालत में पेशियों के दौरान फरार हो गया था। लगातार गैरहाजिर रहने पर अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस के अनुसार, डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में टीम लगातार नशा तस्करों पर कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी कृष्ण कुमार को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को संबंधित अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने कहा कि नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नशामुक्त तरीके से संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान नशा तस्करों, शराब तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।