Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"भाजपा-मान टकराव बढ़ा, धमाकों पर बयान को लेकर नोटिस भेजा"
चंडीगढ़: पंजाब में जालंधर और अमृतसर धमाकों को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा धमाकों के पीछे भाजपा का हाथ होने संबंधी बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी ने बड़ा कदम उठाते हुए उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेज दिया है। भाजपा ने मुख्यमंत्री से सात दिनों के भीतर सार्वजनिक माफी मांगने और अपने आरोपों के सबूत पेश करने की मांग की है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने मुख्यमंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवंत मान ने बिना किसी प्रमाण के भाजपा जैसी राष्ट्रीय पार्टी को बम धमाकों से जोड़कर मुख्यमंत्री पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने कहा कि यह बयान न केवल मानहानिकारक है, बल्कि पंजाब की कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को भी प्रभावित करने वाला है। तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान उनके ही डीजीपी के आधिकारिक रुख के विपरीत है। जहां पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां विदेशी नेटवर्क और आईएसआई कनेक्शन की जांच की बात कर रही हैं, वहीं मुख्यमंत्री राजनीतिक बयानबाजी में लगे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री पंजाब की सुरक्षा को गंभीरता से ले रहे हैं या राजनीतिक लाभ के लिए संवेदनशील मुद्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि देश जब ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की वर्षगांठ पर सेना के शौर्य को याद कर रहा था, उसी समय मुख्यमंत्री ने भाजपा पर आतंकवादी घटनाओं से जुड़े आरोप लगाकर करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया। पार्टी का कहना है कि अगर मुख्यमंत्री ने अपना बयान वापस नहीं लिया और सार्वजनिक माफी नहीं मांगी, तो उनके खिलाफ आपराधिक और दीवानी दोनों तरह की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस विवाद के बीच भाजपा ने पंजाब सरकार को घेरने की रणनीति भी तेज कर दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल आज पंजाब के डीजीपी से मुलाकात करेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे। भाजपा का कहना है कि पंजाब इस समय नशे, गैंगस्टर नेटवर्क, धमाकों और आर्थिक संकट जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, लेकिन राज्य सरकार अपनी विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए भाजपा पर निराधार आरोप लगा रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी की ओर से अभी तक भाजपा के नोटिस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।