Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"टोल टैक्स पर प्रदेश प्रभारी का स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह"
पानीपत (निर्मल सिंह): लोक जनशक्ति पार्टी (रा) हरियाणा के प्रदेश प्रभारी श्री वीरेंद्र विधूड़ी , केपी चौधरी प्रभारी पंजाब व चंडीगढ़ के ज्ञानचंद गौतम राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक जनशक्ति पार्टी ( अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ ) प्रभारी पंजाब का पानीपत टोल टैक्स पहुंचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा फूल मालाओं के साथ गर्म -जोशी से स्वागत किया गया । और पार्टी के पदाधिकारियों को लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा बुका देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र विधूड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी को पानीपत जिले में अत्यधिक मजबूती के साथ प्रचार करने का आग्रह किया और सभी नए पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठन में काम करने के लिए प्रेरित किया। ताकि लोक जनशक्ति पार्टी को मजबूत और संगठित किया जा सके। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी को आश्वासन दिया कि हम सब एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे । कार्यक्रम सम्पन्न होने पर लोक जनशक्ति पार्टी के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर जय सिंह यादव जिला अध्यक्ष पानीपत, राजेश यादव जिला उपाध्यक्ष, सूरजभान ददलाना हल्का अध्यक्ष पानीपत ग्रामीण , रिंकू कश्यप हल्का अध्यक्ष इसराना , जिला सचिव पानीपत आकाश नरवाल , पूर्व जिला अध्यक्ष देवनारायण ठाकुर , किरण पाल , विजेंद्र यादव, विजय यादव , ओम प्रकाश , योगेंद्र पासवान , पंकज बोहली , मोनू ददलाना, अमित गढ़ी सिकंदरपुर व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।