Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"चाकू सहित आरोपी गिरफ्तार, सेक्टर 39 थाना पुलिस की सफलता"
चंडीगढ़ (अजीत झा.): सेक्टर 39 थाना पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध कमाणिदार चाकू चाकू बरामद किया है। यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देश पर एसपी सिटी के.एम. प्रियंका और एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में थाना सेक्टर-39 पुलिस की टीम ने की। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी राजीव कुमार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार बुधवार की रात करीब 9:40 बजे एएसआई निखिल यादव पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान सेक्टर-56 स्थित मंडी ग्राउंड के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे पंकज को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से बिना लाइसेंस या परमिट के एक कमानीनुमा चाकू बरामद हुआ। आरोपी की पहचान सेक्टर 25 निवासी पंकज के रूप में हुई है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं 25, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पंकज के खिलाफ पहले भी चोरी और अन्य आपराधिक मामलों में कई एफआईआर दर्ज हैं। इनमें सेक्टर-39, सेक्टर-17 और सेक्टर-11 थानों में दर्ज मामले शामिल हैं।