Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"डेराबस्सी पुलिस की कार्रवाई, 175 फीट केबल और 6 टायर रिकवर"
डेराबस्सी: मुबारकपुर पुलिस ने चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है और उनके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद किया है। यह मामला एफआईआर नंबर 184 दिनांक 2 मई 2026 के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस को यह शिकायत दाउद पठान पुत्र दिलशेर पठान निवासी पंजाब कॉलोनी, गांव दफरपुर, थाना डेराबस्सी, जिला एसएएस नगर मोहाली की ओर से दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि राहुल कुमार पुत्र भारत शाह और मनप्रीत सिंह उर्फ घुग्गी कुमार निवासी गांव ककराली ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 305, 331(3) और 317(2) के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 175 फीट काले रंग की केबल तार और ट्रक के 6 पुराने टायर बरामद किए हैं। मामले की जांच एएसआई लखविंदर सिंह (नंबर 422), इंचार्ज पुलिस पोस्ट मुबारकपुर द्वारा की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि इस तरह की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।