Uturn Time
Breaking
Derabassi: भांखरपुर में चाकुओं से हमला, तरसेम सिंह की मौत; पैसों के विवाद ने लिया खूनी रूप Jagraon: सीटी यूनिवर्सिटी में फिर हादसा: दूसरी मंजिल से गिरी छात्रा, हालत स्थिर; प्रबंधन पर उठे सवाल Jagran: वार्ड नंबर 3 में अकाली दल की हुंकार, बीबी गुरप्रीत कौर के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब Chandigarh: डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल पुलिस ने चेन स्नैन्चिंग मामले में दो आरोपी को दबोचा Panchkula: पंचकूला नगर निगम चुनाव: निष्पक्ष और सुरक्षित मतदान के लिए पुलिस मुस्तैद Zirakpur: शिवालिक विहार में दिनदहाड़े चोरी, नकदी व गहनों समेत गैस सिलेंडर ले उड़े चोर Derabassi: केबल तार और ट्रक टायर चोरी मामले में दो आरोपी नामजद, सामान बरामद Chandigarh: ऑपरेशन थाना पुलिस ने किया इंटरस्टेट गैंग का पर्दाफाश, अवैध हथियारों के साथ 5 आरोपी पकड़े Chandigarh: पंजाब धमाकों पर भाजपा का तीखा हमला, तरुण चुग ने सीएम मान से मांगा इस्तीफा Chandigarh: बंगाल जीत पर भाजपा अरुण सूद को बधाई, समाजसेवियों ने जताई खुशी Chandigarh: बंगाल में BJP की एंट्री, कोलकाता में TMC दफ्तर पर बुलडोज़र कार्रवाई Chandigarh: अवैध स्ट्रीट वेंडिंग पर ‘जीरो टॉलरेंस’, सख्त कार्रवाई के निर्देश
Logo
Uturn Time
"CM मान पर फतेह बाजवा का बड़ा आरोप, मानसिक जांच की मांग"
चंडीगढ़: पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा ने कहा है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और उसे इसकी जांच करानी चाहिए। बाजवा आज भगवंत मान द्वारा जालंधर और अमृतसर में बीती रात हुए धमाकों के पीछे भारतीय जनता पार्टी की साजिश बताने पर टिप्पणी कर रहे थे। पंजाब भाजपा उपाध्यक्ष ने कहा कि पूरा पंजाब और पूरा विपक्ष ऐसा कह रहा है, यहां तक कि डीजीपी गौरव यादव ने भी इसके पीछे isi का हाथ होने की संभावना जताई है। लेकिन जिस तरह से मुख्यमंत्री बयान दे रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि पंजाब में हुए धमाके के पीछे भारतीय जनता पार्टी का हाथ है, वह उनकी मानसिक हालत बयां करता है। फतेह बाजवा ने भगवंत मान से कहा कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और गृह का जिम्मा भी आपके पास है, तो फिर आप पूरी सच्चाई लोगों के सामने क्यों नहीं लाते? उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री इस तरह के बेबुनियाद और झूठे बयान देकर लोगों को गुमराह करने की बजाय प्रदेश की कानून व्यवस्था पर ध्यान दें।