Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Chandigarh: पंजाब धमाकों पर सियासत तेज, AAP-BJP आमने-सामने; चड्ढा ने CM मान के बयान पर उठाए सवाल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पंजाब में धमाकों पर बवाल, विपक्ष-सरकार आमने-सामने"
चंडीगढ़: जालंधर और अमृतसर में हुए बम धमाकों के बाद पंजाब की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि शुरुआती जांच में सुरक्षा एजेंसियों ने घटना के पीछे पाकिस्तान की आईएसआई की भूमिका की आशंका जताई है। ऐसे में मुख्यमंत्री द्वारा अलग बयान देना चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाना चाहिए। चड्ढा ने धमाकों की निंदा करते हुए कहा कि यह पंजाब की शांति और सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी माहौल में डर का वातावरण बनाने के लिए इस तरह की घटनाओं का इस्तेमाल किया जाता है। मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने मुख्यमंत्री के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि सीमावर्ती राज्यों में बाहरी ताकतें लगातार अशांति फैलाने की कोशिश करती रही हैं, ऐसे में इस तरह के बयान बेहद गंभीर हैं। धमाकों के बाद राज्य में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं और जांच जारी है, जबकि राजनीतिक दल इस मुद्दे को लेकर एक-दूसरे पर हमलावर हैं।