Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"एसजीजीएससीसी कार्यक्रम में उच्चस्तरीय उपस्थिति दर्ज"
नई दिल्ली: दिल्ली उपराज्यपाल और दिल्ली मुख्यमंत्री ने एसजीजीएससीसी के 42वें वार्षिक समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में दोनों नेताओं ने छात्रों को संबोधित किया और शिक्षा, अनुशासन तथा कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर कॉलेज की उपलब्धियों को भी सराहा गया और छात्रों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उपराज्यपाल ने एआई और ज्ञान-आधारित परिवर्तन के इस युग में छात्रों से गुरुबानी के ज्ञान का अनुसरण करने का आग्रह किया। उन्होंने छात्रों से ज्ञान की खोज करना, उद्यमशीलता की भावना को पोषित करना और विभिन्न क्षेत्रों में स्टार्टअप स्थापित करने के लिए आवश्यक कौशल विकसित करने को कहा। उपराज्यपाल ने कहा कि जब किसी संस्थान का संकल्प राष्ट्र के साथ जुड़ा होता है, तो उसकी उपलब्धियां राष्ट्र की उपलब्धियां बन जाती हैं। मुख्यमंत्री ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर करते हुए कहा कि यह सम्मान छात्रों की मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास का सशक्त प्रमाण है। यह संस्थान अपनी उत्कृष्ट परंपरा के माध्यम से युवाओं में केवल ज्ञान ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की भावना भी विकसित कर रहा है। उन्होंने सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य कामना की। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कॉलेज का यह वार्षिक दिन विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए वैसा ही महत्व रखता है, जैसा एक किसान के लिए वैसाखी का पर्व। यह संस्थान सालों से बच्चों के भविष्य को संवारने का बेहतरीन काम कर रहा है।