Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भाजपा नेता अश्वनी शर्मा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों को लेकर भाजपा पर लगाए गए आरोपों को लेकर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लगती और उन्हें इस्तीफा देकर इलाज करवाना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, लेकिन मौजूदा सरकार इसे संभालने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं, जो बेहद घटिया राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने दावा किया कि पिछले साढ़े चार वर्षों से पंजाब की जनता लगातार गोलियों, धमाकों और हत्याओं जैसी घटनाओं से परेशान है, जो आम आदमी पार्टी सरकार की विफलता का परिणाम है। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इन धमाकों को चुनाव से पहले की एक बड़ी साजिश बताते हुए भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं और सवाल किया है कि क्या इन घटनाओं के जरिए भाजपा राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जहां भी भाजपा चुनाव लड़ती है, वहां इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं, और इसे पंजाब चुनावों की तैयारी से जोड़ते हुए भाजपा से ऐसी गतिविधियों को रोकने की अपील की है।