Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
लुधियाना की CT यूनिवर्सिटी में बड़ा हादसा, BA छात्रा दूसरी मंजिल से गिरी, हालत गंभीर; पुलिस जांच जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना के जगराओं स्थित सीटी यूनिवर्सिटी में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा सामने आया, जहां बीए प्रथम वर्ष की छात्रा नवदीप कौर संदिग्ध परिस्थितियों में कॉलेज की दूसरी मंजिल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पूरे यूनिवर्सिटी परिसर में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत ही छात्रा को गंभीर हालत में जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार नवदीप कौर मोगा जिले के धर्मकोट क्षेत्र के जाफरवाला गांव की रहने वाली है और सीटी यूनिवर्सिटी में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही है। दोपहर करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि छात्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिरी है, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। जगराओं सदर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ मिलकर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस इस मामले को तीन प्रमुख एंगल से देख रही है कि क्या छात्रा का पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, क्या उसने आत्महत्या की कोशिश की या फिर किसी ने उसे धक्का दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभी छात्रा की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है और वह बयान देने की स्थिति में नहीं है, इसलिए उसके बयान दर्ज होने के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। साथ ही परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है और पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।