Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"मालीवाल ने उठाए कानून-व्यवस्था पर मुद्दे, प्रशासन पर निशाना"
नई दिल्ली: स्वाती मालीवाल ने पंजाब की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए राज्य सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में असुरक्षा का माहौल बन रहा है। मालीवाल ने सरकार से मांग की कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्वाती मालीवाल ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि पंजाब में एक ही दिन में दो संवेदनशील स्थानों पर धमाके हुए हैं। पिछले सप्ताह एक रेल ट्रैक पर भी विस्फोट की घटना सामने आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में दिनदहाड़े गोलियां चलने की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आती है। सांसद ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ऐसे गंभीर हालात के बावजूद मुख्यमंत्री विधायकों को बड़ी संख्या में बसों और गाड़ियों में भरकर दिल्ली लेकर आए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति से अकेले मुलाकात की, जबकि अन्य विधायकों को अपने नाम की तख्ती पकड़ाकर बाहर धूप में खड़ा कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब विधानसभा में जहां कानून-व्यवस्था पर चर्चा होनी चाहिए, वहां मुख्यमंत्री भगवत मान कथित रूप से शराब पीकर आते हैं और बहकी बहकी बातें करते हैं। भाजपा सांसद स्वाती मालीवाल ने अंत में सवाल उठाया कि आखिर राज्य की स्थिति को इस तरह क्यों बिगड़ने दिया जा रहा है और सरकार इस पर क्या कदम उठा रही है।