Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पारिवारिक झगड़ा बना जानलेवा, छोटे भाई की हत्या"
पलवल: पलवल में आपसी विवाद ने भयावह रूप ले लिया, जहां बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक विक्रम (19) और आरोपी सुरेश दोनों सगे भाई थे तथा मूल रूप से राजस्थान के पाली जिले के रहने वाले थे। दोनों पिछले करीब एक वर्ष से पलवल की मुख्य मार्केट में किराये के कमरे में रहकर सोने की ढलाई का काम कर रहे थे।सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी प्रकाशचंद पुलिस टीम के साथ मुख्य मार्केट में पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। आराेपी सुरेश खुद थाने पहुंच गया था, जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।