Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
जालंधर से आज CM मान की ‘शुकराना यात्रा’ का आगाज़, सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम; रूट पर 24 घंटे पुलिस तैनात, बैरिकेडिंग के सख्त निर्देश - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर से बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान की ‘शुकराना यात्रा’ शुरू होने जा रही है, जिसमें उनके शाम करीब 4 बजे पहुंचने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि अभी तक पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। संभावित दौरे को देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है और सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें वनीत आहलावत, एसपी मुकेश कुमार, एसपी पीबीआई मनजीत कौर सहित जिले के सभी डीएसपी, एसएचओ और चौकी प्रभारी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना रहा। एसएसपी विर्क ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरे रूट पर 24 घंटे पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए और सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो। इसके साथ ही एंटी-सबोटाज चेकिंग, मजबूत बैरिकेडिंग और हाई-टेक चेक प्वाइंट्स स्थापित करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके और संदिग्ध तत्वों पर तुरंत कार्रवाई हो सके। दोपहिया वाहनों की विशेष चेकिंग मुहिम चलाने के भी निर्देश दिए गए हैं। भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने को कहा गया है। वहीं ट्रैफिक पुलिस को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि यात्रा के दौरान यातायात सामान्य रूप से चलता रहे और आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो, साथ ही ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने दोहराया कि जिला पुलिस जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और ‘शुकराना यात्रा’ के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।