Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Ludhiana: “मेरिट बनाम पॉलिटिक्स” बहस तेज, PAU नियुक्तियों पर घिरा प्रशासन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"नियुक्तियों में पारदर्शिता पर सवाल, PAU में विवाद गहराया"
लुधियाना (अशोक सहगल): यूँ तो पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को देश का गौरव माना जाता है लेकिन यहां से सोशल मिडिया पर वायरल हुई एक चिट्ठी ने यूनिवर्सिटी में नियुक्तियों को चर्चा का विषय बना दिया है चिट्ठी में क्या सच है क्या झूठ इसका पता तो सरकारी एजंसियों लगा ही लेंगी परंतु जो मुद्दे इसमें उठाए गए हैं अगर वह सही है तो उसे गंभीरता से लिए जाने की जरूरत है। चर्चाओं अनुसार वायरल हो रहे पत्र में स्टूडेंट रिसचर्स तथा यूनिवर्सिटी कम्युनिटी के सदस्यों ने पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया से गुहार लगाई है कि वह यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर पद के लिए किसी योग्य व्यक्ति को ही अप्वॉइंट करें क्योंकि यह पंजाब की खेती बाड़ी के भविष्य का भी प्रश्न है पंजाब के राज्यपाल को लिखे एक पत्र में उन्होंने कहा कि वह अनुरोध करते हैं कि वह इस यूनिवर्सिटी को टुकड़ों-टुकड़ों में ऐसे किसी भी व्यक्ति को देते रहेंगे जिनमे काबिलियत की बजाय पॉलीटिकल बैकग्राउंड हो तो यूनिवर्सिटी का भला नहीं हो सकता कभी ट्रांसपेरेंट अपॉइंटमेंट के लिए जानी जाती थी पी ए यू: पत्र में कहा गया है कि पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी कभी अपनी मेरिट, बेस्ड और ट्रांसपेरेंट अपॉइंटमेंट्स के लिए जानी जाती थी। देश भर से स्टूडेंट्स यहां इसलिए आते थे क्योंकि दूसरे राज्यों की एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए आमतौर पर पॉलिटिकल सपोर्ट की ज़रूरत होती थी। यहां मेरिट को मायने रखने वाला माना जाता था। इसीलिए बहुत मोटिवेटेड और काबिल स्टूडेंट्स ने अपने राज्यों के बजाय पी ए यू को चुना। पंजाबी स्टूडेंट्स को किया जा रहा है अनदेखा: स्टूडेंट्स ने कहा कि पूर्व में वाइस चांसलर ने पंजाबी स्टूडेंट्स को प्रायोरिटी देने के बारे में जो पब्लिक दावे बार-बार किए, उनका शुरू में हममें से कई लोगों ने स्वागत किया। असल में, पंजाबी स्टूडेंट्स नहीं चुने जा रहे हैं, बल्कि वह चुने जा रहे हैं जिन्हें पंजाब में पॉलिटिकल सपोर्ट मिल सकता है। कैंडिडेट्स को एकेडमिक स्ट्रेंथ के आधार पर नहीं चुना जा रहा है, मज़बूत कैंडिडेट्स को जानबूझकर शॉर्टलिस्टिंग स्टेज से बाहर रखा जाता है ताकि कोई तुलना न बचे। यूनिवर्सिटी के मामलों में राजनीतिक हस्तक्षेप को दूर किया जाए: पत्र में गंभीर मुद्दों को उठाते हुए कहा गया है कि यह यूनिवर्सिटी में अनियमिताओं को सिस्टमैटिक तरीके से किया जा रहा है। इतना ही नहीं, जो स्कोरकार्ड में टॉप पर हैं, वे भी सिक्योर नहीं हैं। जहाँ बहुत ऊँचे पद वाले कैंडिडेट्स को अपनी पहले से मिली पोस्ट बचाने के लिए विधायक, मिनिस्टर और ओएसडी के पीछे भागना पड़ा। अगर मेरिट होल्डर्स को भी पॉलिटिकल सेफगार्ड की ज़रूरत है, तो यह सिस्टम आखिर किस चीज़ का फायदा उठा रहा है? सिस्टम को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है कि रिज़ल्ट बदले जा सकते हैं राजनीतिक हस्तक्षेप से नाकाबिल कैंडिडेट्स को मिल रही है अपॉइंटमेंट ? ऐसे मामले सामने आए हैं कि जहाँ एक ही पॉलिटिकल हस्ती ने बहुत कम समय में कई नाकाबिल कैंडिडेट्स को अपॉइंटमेंट दिलाने में मदद की है स्टूडेंट्स, रिसर्चर्स, फैकल्टी, पुराने साइंटिस्ट, हेड्स, डायरेक्टर्स। हर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। लेकिन कोई बोलता नहीं है। गड़बड़ियों के बारे में पूर्व की बातों ने इस इनसिक्योरिटी को और बढ़ा दिया है। और पिछले चार सालों से, पूरी यूनिवर्सिटी ने इसकी कीमत चुकाई है। जब सेलिब्रेशन चल रहे हैं, रैंकिंग हाईलाइट हो रही है, फंक्शन ऑर्गनाइज़ हो रहे हैं, दशकों की अचीवमेंट्स को हाल की सक्सेस बताकर दिखाया जा रहा है, पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी राज्य के खेती-बाड़ी के भविष्य के लिए ज़रूरी है। यह सिर्फ़ नौकरियों के बारे में नहीं है, यह उस सिस्टम के बारे में है जो राज्य को खाना देता है। इसलिए, पत्र के अंत में कहीं गई मुख्य बातें इस प्रकार है 1. सभी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर अपॉइंटमेंट का तुरंत, इंडिपेंडेंट रिव्यू किया जाना चाहिए, जिसमें वे कैंडिडेट भी शामिल हैं जिन्हें शॉर्टलिस्ट नहीं किया गया, ताकि पूरी तरह से हेरफेर का पता चल सके। 2. इवैल्यूएशन सिस्टम, खासकर प्रेजेंटेशन और डिस्क्रिशनरी मार्क्स का पूरा ऑडिट किया जाना चाहिए ताकि यह पता लगाया जा सके कि रिज़ल्ट कैसे बदले गए हैं। 3. मेरिट के आधार पर सिलेक्शन तुरंत बहाल किया जाना चाहिए, किसी भी देरी से नुकसान और बढ़ेगा, और ज़िम्मेदारी मौजूदा लीडरशिप की होगी