Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, सभी सीटों पर जीत का लक्ष्य"
डेराबस्सी: नगर परिषद चुनाव को लेकर भाजपा मंडल डेराबस्सी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चुनाव इंचार्ज सुखविंदर सिंह (गोल्डी) ने की, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में स्टेट सेक्रेटरी संजीव खन्ना, जिला जनरल सेक्रेटरी जगदीप औजला, वरिष्ठ नेता मनप्रीत सिंह (बन्नी) संधू, ओबीसी मोर्चा के स्टेट उपाध्यक्ष रविंद्र वैष्णव, मुकेश गांधी, हरप्रीत सिंह (टिंकू), राधेश्याम, विक्रांत पवार, रविंद्र बत्रा, टोनी सैनी, मंडल अध्यक्ष पवन धीमान और मंडल जनरल सेक्रेटरी हरमेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सुखविंदर सिंह (गोल्डी) ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि नगर परिषद चुनाव में भाजपा का लक्ष्य डेराबस्सी की सभी सीटों पर जीत दर्ज करना है। इसके लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना होगा और घर-घर जाकर केंद्र सरकार की योजनाओं का प्रचार करना होगा। मंडल अध्यक्ष पवन धीमान ने कहा कि क्षेत्र की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा कार्यकर्ता पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। बैठक में चुनावी रणनीति, प्रचार-प्रसार और उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी चर्चा की गई। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी नगर परिषद चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प लिया।