Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"महिलाओं ने सफाई, पेय"जल व सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं उठाईं"
जीरकपुर: ढकोली स्थित एमएस एन्क्लेव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से महिला सशक्तिकरण को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रेनू खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं, जहां स्थानीय महिलाओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपने आसपास की समस्याओं को खुलकर रखा। महिलाओं ने मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल की कमी, क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रेनू खन्ना ने महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर इन मुद्दों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना उनकी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। अपने संबोधन में उन्होंने महिला सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लें और भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो परिवार, समाज और देश स्वतः ही सशक्त हो जाता है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने भी अपने विचार साझा किए और ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने रेनू खन्ना का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा दिए गए आश्वासन पर भरोसा जताया। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का धन्यवाद किया गया।