Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"निःशुल्क तीर्थ यात्रा से साकार हो रही आस्था, बुज़ुर्ग श्रद्धालुओं के खिले चेहरे"
पानीपत (निर्मल सिंह): हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत मंगलवार को पानीपत रेलवे स्टेशन से 90 श्रद्धालुओं को निःशुल्क रेल यात्रा पर रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन कुरुक्षेत्र से चलकर तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ (महाराष्ट्र) के लिए प्रस्थान कर रही है। यात्रा 5 मई से 10 मई तक निर्धारित है। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंकित चौकसे, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा तथा सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान अतिथियों ने यात्रियों को फूलमालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं। एडीसी अंकित चौकसे ने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बन रही है। शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करे। सरकार उनका यह सपना साकार कर रही है। खास बात यह रही की रेलवे स्टेशन पर इस दौरान यात्रियों में विशेष उत्साह व उमंग देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ स्टेशन पहुंचे। यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं उन्हें विदा करने आए परिजन भावुक नजर आए। यात्री रतन सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से इस यात्रा पर जाने की इच्छा रखते थे, जिसे सरकार ने पूरा कर दिया। वहीं 76 वर्षीय जोगिंदर ने खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके जीवन का यादगार पल है और सरकार ने उनकी वर्षों पुरानी इच्छा पूरी कर दी। सरदार गुरबचन सिंह, तेज सिंह, अमरजीत कौर और महेंद्र कपूर के परिवार के सदस्यों ने भी सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना उनके लिए सम्मान की बात है। इस अवसर पर डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, मार्केट कमेटी के अध्यक्ष अवतार शास्त्री, सीएम विंडो एमिनेंट पर्सन आर डी कल्याण, निगम पार्षद संजीव दहिया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत यात्रियों को निःशुल्क रेल यात्रा के साथ भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।