Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Zirakpur: जबरन घुसकर दुकानदार से मारपीट, बलटाना में मामला दर्ज - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"मीडिया कर्मी बताकर दुकान में घुसा आरोपी, पैसे मांगने और कपड़े फाड़ने के भी आरोप"
जीरकपुर: बलटाना क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ मारपीट, गाली-गलौच और जबरन वसूली के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी की पहचान विक्रम धवन के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में रवि नायर निवासी मकान नंबर-80, गोबिंद विहार बलटाना ने बताया कि उसने सैणी डेयरी के पास एक दुकान खरीदी थी, जहां मरम्मत और प्लास्टर का काम चल रहा था। 4 मई की सुबह करीब साढ़े 9 से 10 बजे के बीच विक्रम पवन निवासी गिल कॉलोनी, पीर बाबा रोड बलटाना वहां पहुंचा और मजदूरों को काम बंद करने के लिए कहने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी खुद को मीडिया से जुड़ा बताकर दुकान के अंदर घुस गया और फोटो खींचने लगा। जब रवि नायर ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने गाली-गलौच शुरू कर दी और कथित तौर पर उसके साथ हाथापाई की। इस दौरान आरोपी ने उसकी टी-शर्ट पकड़कर फाड़ दी। रवि नायर ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उससे निर्माण कार्य की अनुमति के नाम पर दो लाख रुपये की मांग कर चुका था। उसने बताया कि आरोपी को 15 हजार रुपये पहले ही दिए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद वह लगातार दबाव बना रहा था। पुलिस पोस्ट बलटाना के प्रभारी सब-इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच के दौरान मारपीट, काम में बाधा डालने, जबरन घुसने और धमकी देने के आरोप प्राथमिक तौर पर सही पाए गए हैं। इस आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 332(C), 126(2), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि जबरन वसूली के आरोपों की जांच जारी है। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों और मजिस्ट्रेट को भेज दी गई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।