Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 10 Jan । आम आदमी पार्टी (आप) चंडीगढ़ में इस्तीफाओं का दौर लगातार जारी है। पार्टी को एक और झटका देते हुए ग्रिवेंस कमेटी (सेल) चंडीगढ़ के चेयरमैन जगजीवनजीत सिंह (जे.जे. सिंह) ने अपने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जगजीवनजीत सिंह ने यह इस्तीफा ‘आप’ चंडीगढ़ यूनिट के अध्यक्ष विजय पाल सिंह को भेजे पत्र के माध्यम से दिया। अपने इस्तीफे में उन्होंने लिखा कि “अनिवार्य परिस्थितियों” के चलते वह पार्टी में चेयरमैन ग्रिवेंस कमेटी (सेल) के रूप में कार्य नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए वह अपने पद के साथ-साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी त्यागपत्र दे रहे हैं। इस्तीफे के बाद पार्टी संगठन में एक बार फिर अंदरूनी हालात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हाल के दिनों में लगातार हो रहे इस्तीफों से ‘आप’ चंडीगढ़ की संगठनात्मक स्थिति पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस इस्तीफे को लेकर पार्टी नेतृत्व की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि चुनावी माहौल से पहले इस तरह के इस्तीफे पार्टी के लिए चुनौती बन सकते हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि जगजीवनजीत सिंह आगे किस राजनीतिक राह का चयन करते हैं।