Uturn Time
Breaking
Zirakpur: तेज आंधी ने बढ़ाया खतरा, हाईवे पर उड़ती शीट से हड़कंप Zirakpur: बलटाना में लगातार वारदातें, बुजुर्ग से छीनी सोने की चेन zirakpur: युवक-युवती और दुकानदार में झड़प, शिवालिक विहार में माहौल तनावपूर्ण Chandigarh: कारोबारियों के लिए राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल पर काम शुरू Chandigarh: चंडीगढ़ घटना पर कानूनी जंग तेज, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा यूटी प्रशासन Ghaziabad: लुधियाना से CS हरदीप सिंह ने गाज़ियाबाद कार्यशाला में लिया भाग Chandigarh: मान सरकार पर हमले तेज, जाखड़ ने राज्यपाल से की अहम मुलाकात Panchkula: वार्ड-7 बना चुनावी हॉटस्पॉट, प्रेम कुमार ने झोंकी पूरी ताकत Panchkula: तीन शहरों के लिए जीवनदान, पंचकूला में बना ग्रीन कॉरिडोर Jagraon: शक्ति प्रदर्शन में दिखा अकाली दल का दम, वार्ड-6 पर डॉ. अमरजीत सिंह का नाम तय Panchkula: सियासी जंग में वार्ड-6 चर्चा में, गगन चावला का जोरदार अभियान Chandigarh: सेक्टर 39 में पुलिस की कार्रवाई, हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार
Logo
Uturn Time
"12.30 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर काबू, सेक्टर 39 पुलिस को सफलता"
चंडीगढ़ (अजीत झा): चंडीगढ़ पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी यूटी चंडीगढ़ कंवरदीप कौर के निर्देशों, एसपी सिटी केएम प्रियंका के मार्गदर्शन और एसडीपीओ साउथ वेस्ट धीरज कुमार की निगरानी में की गई। सेक्टर-39 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम करीब 4:50 बजे एएसआई परस अपनी टीम के साथ सेक्टर-56 स्थित सरकारी हाई स्कूल के पास गश्त पर थे। इसी दौरान उन्होंने संदिग्ध युवक को रोका और तलाशी लेने पर उसके पास से 12.30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहाली जगतपुरा निवासी काव्या के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सेक्टर-39 में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बरामद नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लेने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।