Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"नगर कौंसिल की लापरवाही पर सवाल, शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण जा"
डेराबस्सी: डेराबस्सी के गांव मीरपुर मुबारकपुर में कथित अवैध निर्माण को लेकर लंबे समय से चल रही शिकायतों की अनदेखी आखिरकार हिंसा में बदल गई। बार एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य एडवोकेट हरप्रीत सिंह सैणी और उनके पिता पर पड़ोसियों द्वारा हमला किए जाने के बाद दोनों को घायल अवस्था में डेराबस्सी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस जगह को लेकर विवाद हुआ, वहां बिना नगर कौंसिल की अनुमति के निर्माण कार्य किया जा रहा था। इस संबंध में कई बार शिकायतें भी दी गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि इसी लापरवाही के चलते विवाद बढ़ा और आरोपियों ने हमला कर दिया। घटना के बाद वकील समुदाय में रोष फैल गया। बार एसोसिएशन के प्रधान विक्रमजीत सिंह दप्पर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने इकट्ठा होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। बार एसोसिएशन ने साफ कहा कि अगर समय रहते नगर कौंसिल कार्रवाई करती, तो यह घटना नहीं होती। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के साथ-साथ संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मुबारकपुर चौकी इंचार्ज कुलवंत सिंह के अनुसार, शिकायत प्राप्त हो चुकी है और बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मांगें तेज: वकील समुदाय ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग दोहराते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो संघर्ष तेज किया जाएगा।