Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सीएम सैनी के नेतृत्व में प्रदेश का निरंतर विकास: सुमन सैनी का दावा
कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह): हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की पहचान भी हमारी संस्कृति, परंपराओं और आपसी भाईचारे से है। आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सरकार का प्रयास है कि समाज के हर वर्ग तक विकास पहुंचे, चाहे वह गरीब हो, किसान हो, मजदूर हो या महिला-हर किसी को आगे बढने का समान अवसर मिले। उन्होंने कहा कि भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी का जीवन साहस, त्याग, तपस्या और धर्म की रक्षा का प्रतीक है। उन्होंने यह संदेश दिया कि जब समाज में अन्याय और अधर्म बढ़ जाए, तब चुप रहना उचित नहीं, बल्कि उसके खिलाफ खड़े होना ही सच्चा धर्म है। उनके जीवन की यह शिक्षा आज भी हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी हजारों साल पहले थी। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी रविवार को बाबैन में आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रही थी। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी को ब्राह्मण समाज ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने ब्राह्मण समाज को 11 लाख रुपए और भाजपा वरिष्ठ नेता जयभगवान शर्मा डीडी ने 5 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही आश्वासन देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज की सभी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पूरा करवाया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में ब्राह्मण समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा व युवतियों को पुरस्कार भी दिए।