Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"जन कल्याण मंच का सराहनीय कदम, कसोरे वितरण से पर्यावरण संदेश"
कुरुक्षेत्र: आज स्थानीय निजी होटल नजदीक ब्रह्मासरोवर के सभागार में जन कल्याण मंच कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठक संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का संचालन महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने किया। बैठक में कई गंभीर मामलों पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि आजकल धूप बहुत तेज हो रही है और बाहर पड़ा पानी सूख रहा है इसलिए पक्षियों की जान बचाने हेतु लोगों के बीच में जाकर प्रेरित किया जाए तथा पानी के लिए संस्था की ओर से कसोरे बांटे जाएं । संस्था के आडिटर के.सी.वर्मा व मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया ने कहा कि संस्था की सदस्यता में वृद्धि करने के लिए सभी सदस्य हर संभव प्रयास करें। कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगनाखेड़ा ने सभी सदस्यों से काटी गई सदस्यता का ब्यौरा एकत्रित किया। प्रेस प्रवक्ता शिव किरमच ने प्रतिभाशाली बलिकाओं को सम्मानित करने के लिए सूची बनाने की ज़िम्मेदारी ली। प्रचार सचिव संजय शर्मा ने पक्षियों के पानी के लिए कसोरे खरीदने तथा सभी सदस्यों के सहयोग से बांटने की जिम्मेदारी ली। प्रोजेक्ट एडवाइजर हेमंत यादव तथा सलाहकार स्वतंत्र शर्मा ने बैठक में सभी से आग्रह किया किया कि जुलाई-अगस्त के महीने में संस्था द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जाए। सभी विषयों पर बैठक में सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई। संस्था के प्रधान दलबीर सिंह मलिक ने संस्था द्वारा जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक किए गए कार्यों का ब्यौरा विस्तार से दिया गया। इस अवसर पर प्रधान दलबीर मलिक के अतिरिक्त सरदार बलदेव सिंह सैनी, रमेश दत्त शर्मा, राजकुमार वालिया, के.सी.वर्मा, धर्म सिंह जोगनाखेड़ा, हेमंत यादव,शिव किरमच, संजय शर्मा, स्वतंत्र शर्मा ने भी बैठक को संबोधित किया और अपने बेहतरीन सुझाव समाज हित में दिए।