Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"नाबालिग लड़कियों के लापता होने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी"
ज़ीरकपुर: शहर और आसपास के क्षेत्रों में नाबालिग लड़कियों को विवाह का झांसा देकर अगवा किए जाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दोनों घटनाओं के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले मामले में वीआईपी रोड स्थित एक रिहायशी टावर में रहने वाले परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी, जो पढ़ाई के साथ कोचिंग भी कर रही थी, 1 मई की शाम करीब 8:30 बजे घर से नीचे गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनकी बेटी को विवाह का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। दूसरा मामला गांव दयालपुरा क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक परिवार की नाबालिग बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। घटना वाले दिन सुबह जब परिवार के सदस्यों ने देखा तो लड़की घर में नहीं थी। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पाया और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। इस मामले में भी परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की को बहला-फुसलाकर विवाह का झांसा देकर अगवा किया गया है। दोनों मामलों में पुलिस ने शिकायतों के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और लापता लड़कियों व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।