Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
Zirakpur: विवादित जमीन पर फर्जीवाड़ा, जांच में सामने आए बड़े खुलासे - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
"पटवारी पर गंभीर आरोप, फर्जी दस्तावेज से जमीन रजिस्ट्री की कोशिश"
जीरकपुर: गाजीपुर क्षेत्र की स्टेटस-क्वो के तहत आने वाली विवादित जमीन के साथ कथित छेड़छाड़ कर फर्जी फर्द के आधार पर रजिस्ट्री कराने के मामले में जीरकपुर पुलिस ने पटवारी जगदीश शर्मा और मधु सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। सरकारी रिकार्ड में हेराफेरी के गंभीर आरोपों के चलते मामला सुर्खियों में है। शिकायतकर्ता जसविंदर कौर पत्नी कृपाल सिंह निवासी देसू माजरा ने आरोप लगाया कि पारिवारिक बंटवारे के बाद उसके हिस्से आई करीब 9 कनाल 9 मरले जमीन पर 17 सितंबर 2010 को डेराबस्सी अदालत द्वारा स्टेटस-क्वो के आदेश जारी किए गए थे। इसके बावजूद आरोपियों ने कथित तौर पर 15 कनाल 9 मरले की फर्जी फर्द तैयार कर ली। आरोप है कि इस फर्द के आधार पर 2 जनवरी 2012 को पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार की गई और बाद में करीब 6 कनाल जमीन की रजिस्ट्री पटवारी की माता के नाम करवा दी गई। शिकायतकर्ता के अनुसार न तो उसकी सहमति ली गई और न ही कोई भुगतान किया गया। जांच के दौरान पूर्व पटवारी जसपाल सिंह के बयान भी सामने आए हैं, जिन्होंने रजिस्ट्री के साथ लगी फर्द पर दर्ज हस्ताक्षरों को अपना मानने से इनकार किया। उनका कहना है कि हस्ताक्षर स्कैन कर अन्य दस्तावेजों से इस्तेमाल किए गए हैं। इससे मामले में फर्जीवाड़े के आरोप और गहरे हो गए हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उक्त रजिस्ट्री के आधार पर इंतकाल दर्ज कराने की कोशिश की गई थी, जिसे तहसीलदार ने जांच के बाद नामंजूर कर दिया। दूसरी ओर, आरोपियों ने लगाए गए आरोपों को नकारते हुए पुराने समझौतों का हवाला दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।