"NICU के उद्घाटन से क्षेत्र को मिली बड़ी स्वास्थ्य सुविधा"
राजपुरा: नीना मित्तल ने सिविल अस्पताल राजपुरा में नवनिर्मित एनआईसीयू (निकू वार्ड) का उद्घाटन किया। इस मौके पर एसएमओ राजपुरा डॉ. शरणप्रीत सिंह भी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में लगातार सुधार कर रही है ताकि लोगों को नजदीक ही बेहतर इलाज मिल सके। एसएमओ. डॉ. शरणप्रीत सिंह ने कहा कि एनआईसीयू में नवजात शिशुओं के लिए उच्च स्तरीय मशीनें और अनुभवी स्टाफ उपलब्ध कराया गया है, जिससे गंभीर स्थिति वाले बच्चों का इलाज संभव हो सकेगा। इस मौके पर डॉ. संदीप, इंदर सपरा, मैट्रन इंदररूप कौर समेत कई डॉक्टर, स्टाफ सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।