Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 09 Jan : यदि आप सरकारी अस्पताल में इलाज कराने जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। अब आयुष्मान भारत योजना के तहत आभा (ABHA) ऐप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य किया जा रहा है। बिना आभा ऐप पर रजिस्ट्रेशन के सरकारी अस्पताल में पर्ची बनवाने में दिक्कत आ सकती है, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डेराबस्सी के सिविल अस्पताल में भारत सरकार की आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को तेजी से आभा ऐप से जोड़ा जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सिविल अस्पताल डेराबस्सी के एसएमओ डॉ. धर्मिंदर सिंह ने बताया कि मरीज को इलाज से पहले आभा ऐप पर रजिस्टर होना जरूरी है। यह पूरी प्रक्रिया करीब पांच मिनट में पूरी हो जाती है। डॉ. धर्मिंदर सिंह ने बताया कि आभा ऐप के माध्यम से मरीज घर बैठे ही अस्पताल जाने से लगभग एक घंटा पहले अपना टोकन बुक कर सकता है। इससे अस्पताल में लंबी लाइनों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ती और समय की भी बचत होती है। उन्होंने कहा कि आभा ऐप से मरीज के सभी रोगों और इलाज से संबंधित रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहते हैं। मरीज को किसी भी तरह की फाइल या कागजात संभालकर रखने की आवश्यकता नहीं होती। उन्होंने आगे बताया कि देश के किसी भी हिस्से में जाने पर भी किसी भी सरकारी अस्पताल में इस ऐप के जरिए इलाज संभव है। एसएमओ ने बताया कि डेराबस्सी क्षेत्र में अब तक करीब 25 प्रतिशत लोग आभा ऐप पर पंजीकरण करवा चुके हैं। शेष लोगों से भी अपील की जा रही है कि वे समय रहते आभा ऐप से जुड़ जाएं, ताकि भविष्य में इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।