Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 09 Jan : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत डेराबस्सी पुलिस ने मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास से एक युवक को काबू किया है, जो न केवल स्वयं नशे का आदी था, बल्कि इलाके के अन्य युवाओं को भी इस बुरी लत की ओर धकेल रहा था। पुलिस द्वारा करवाए गए मेडिकल परीक्षण में युवक के नशा करने की पुष्टि हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के सिलसिले में मुबारिकपुर बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि एक युवक, जो नशे का अत्यधिक आदी है, बस स्टैंड के आसपास घूम रहा है। सूचना में यह भी बताया गया कि युवक ने उस समय भारी मात्रा में नशा किया हुआ है और यदि उसे तुरंत न रोका गया तो ओवरडोज के कारण उसकी जान को भी खतरा हो सकता है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर रेड की और युवक को काबू कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान राहुल उर्फ नॉनी निवासी त्रिवेदी कैंप, मुबारिकपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से कोई भी नशीला पदार्थ बरामद नहीं हुआ, लेकिन उसकी हालत संदिग्ध होने के चलते पुलिस उसे सिविल अस्पताल डेराबस्सी लेकर गई। अस्पताल में कराए गए डोप टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि युवक ने नशे का सेवन किया हुआ था। पुलिस ने राहुल उर्फ नॉनी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। बाद में नियमों के अनुसार उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई व्यक्ति नशा बेचता या करता हुआ दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।