Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
चंडीगढ़ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और नगर निगम चुनाव रणनीति पर गहन मंथन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश की कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज प्रदेश कार्यालय कमलम, सेक्टर 33 में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति ने बैठक को विशेष महत्व प्रदान किया। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, पूर्व सांसद किरण खेर, संगठन महामंत्री (पंजाब एवं चंडीगढ़) मंथरी श्रीनिवासलु, प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश महामंत्री संजीव राणा तथा पूर्व मेयर एवं पार्षद अनूप गुप्ता भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठनात्मक ढांचे को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पार्टी के भीतर अनुशासन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन की मर्यादाओं और सिद्धांतों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर भी बैठक में व्यापक रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। प्रत्येक वार्ड में संगठन की सक्रियता सुनिश्चित करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ जनता तक पहुंचाने की योजना तैयार की गई। केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि भाजपा का मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता ही उसकी सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं और पार्टी की नीतियों एवं उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं। इस बैठक ने यह स्पष्ट संदेश दिया कि भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ प्रदेश संगठनात्मक रूप से पूरी तरह सुदृढ़ है और आगामी नगर निगम चुनावों में एक मजबूत, संगठित और विजयी रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।