Uturn Time
Breaking
लेडी ट्रेनर से कारोबारी ने जिम में की अश्लील हरकतें, पीछे से आकर बाहों में जकड़ा, गुस्साई ट्रेनर ने दूर हटाया पंजाब जेलें और सुधार सेवाएं विधेयक, 2026: आधुनिक, मानवीय और सुरक्षित जेल प्रणाली की ओर महत्वपूर्ण कदम: डॉ. रवजोत सिंह पंजाब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम ने गैंगस्टर नेटवर्क के खिलाफ पंजाब पुलिस को दी नई ताकत 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 465 करोड़ रुपये से अधिक का इलाज; 42 लाख से अधिक कार्ड जारी हर दिन 1100 से अधिक बुजुर्गों द्वारा तीर्थ स्थलों की यात्रा से मान सरकार की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना बनी सफ़ल जन-हितैषी पहल कानूनी भाईचारा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अग्रणी भूमिका निभाए: हरपाल सिंह चीमा मज़दूर हमारे विकास की नींव, अमन अरोड़ा ने मई-दिवस पर मेहनतकशों की मेहनत को किया सलाम जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा - भगवंत सिंह मान पंजाब के मुख्य सचिव ने अपनी स्व-जनगणना पूरी की, नागरिकों से जनगणना 2027 में सक्रिय भागीदारी की अपील मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम वर्ग को तोहफा दिया, न्यूनतम मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का एलान पंजाब विधान सभा ने सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन (पंजाब संशोधन) विधेयक, 2026 किया पारित : संजीव अरोड़ा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब मंत्रिमंडल द्वारा डायरैक्टोरेट ऑफ फोरेंसिक साइंस सर्विसेज़ की स्थापना को हरी झंडी
Logo
Uturn Time
पिंजौर क्षेत्र में बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अवैध पार्किंग की समस्या पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान 54 वाहन चालकों के चालान किए गए, जो अवैध पार्किंग समेत अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे थे। यह विशेष अभियान सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक के नेतृत्व में चलाया गया। पुलिस के अनुसार, सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों के कारण कई स्थानों पर जाम की स्थिति पैदा हो रही थी, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। एसीपी ट्रैफिक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस अब उन वाहन चालकों के खिलाफ भी सख्त रुख अपना रही है, जो अपने वाहन सड़क किनारे खड़ा कर मौके से गायब हो जाते हैं। ऐसे मामलों में, जहां वाहन के पास चालक मौजूद नहीं मिला, पुलिस ने वाहनों के शीशों पर विशेष ‘नो-पार्किंग चालान स्टीकर’ चिपकाए। इन स्टीकर्स के माध्यम से वाहन मालिकों को सूचित किया गया कि नियम उल्लंघन के चलते उनका ऑनलाइन चालान किया गया है। वहीं, डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि अवैध पार्किंग न केवल यातायात व्यवस्था को प्रभावित करती है, बल्कि एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड जैसी आपातकालीन सेवाओं के लिए भी बाधा बनती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता और अनुशासन विकसित करना है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।