Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने की कोशिश करने वाले स्नैचर्स पर चंडीगढ़ पुलिस की पीसीआर टीम ने तेजी से शिकंजा कसते हुए सफलता हासिल की है। महज कुछ ही मिनटों में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नगदी छीनकर भाग रहे तीन आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 3000 रुपये बरामद किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार देर रात करीब 11:10 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि शीतला माता मंदिर के पास तीन युवकों ने एक व्यक्ति से 5000 रुपये छीन लिए और रेलवे फाटक के पास कच्चे रास्ते की ओर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पीसीआर टीम A-35 में तैनात आईसी सीटी शशांक शर्मा और ड्राइवर कॉन्स्टेबल दिनेश ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया। पीसीआर टीम ने इलाके में तेजी से घेराबंदी करते हुए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कुछ ही देर में तीनों संदिग्ध कच्चे रास्ते पर भागते हुए नजर आए। पुलिस ने बिना समय गंवाए उन्हें चारों तरफ से घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्नैचिंग की वारदात कबूल कर ली। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शुभम , प्रीत और गौरव के रूप में हुई है, जो मनीमाजरा के मोरीगेट इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से 3000 रुपये की नकदी बरामद की है, जबकि बाकी रकम के बारे में पूछताछ जारी है। कार्रवाई के बाद पीसीआर टीम ने तीनों आरोपियों को आईटी पार्क थाने की पुलिस के हवाले कर दिया, जहां एएसआई हुसिंदर राणा ने एफआईआर नंबर 43 दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात इस पूरी कार्रवाई में पीसीआर टीम की मुस्तैदी और त्वरित प्रतिक्रिया साफ तौर पर सामने आई है। अगर समय रहते कार्रवाई न होती, तो आरोपी आसानी से फरार हो सकते थे। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि शहर में अपराध के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।