Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पंचकूला पुलिस की कड़ी नजर: 4 महीनों में 1664 चालान - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर पंचकूला पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। विशेष रूप से “रॉन्ग साइड ड्राइविंग” यानी गलत दिशा में वाहन चलाने की प्रवृत्ति पर लगाम लगाने के लिए बीते चार महीनों में व्यापक अभियान चलाया गया। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कुल 1664 चालान किए हैं। एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण बनता जा रहा है। ऐसे मामलों में अक्सर सामने से आ रहे वाहनों से टक्कर होने की संभावना बढ़ जाती है, जिससे गंभीर हादसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन हर नागरिक की जिम्मेदारी है और पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस संबंध में डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा: सड़क पर एक छोटी सी लापरवाही किसी की जान पर भारी पड़ सकती है। गलत दिशा में वाहन चलाना न केवल अवैध है, बल्कि यह खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। उन्होंने आगे नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि सभी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करें, निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं, और जल्दबाजी या शॉर्टकट के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान को जोखिम में न डालें। पुलिस द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक करना है।