चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही गांव कुराड़ खेत से तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कलायत पुलिस द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुराड़ निवासी संदीप की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को वह अपने खेत में गया तो खेत से 300 फुट तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी होनी पाई गई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना कलायत प्रभारी एसआई सुभाष की अगुवाई में एचसी दिनेश की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मालखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से चोरीशुदा 300 फुट तार व मोटर बरामद की गई। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।