पार्क हस्पताल सिवाह की ओर से 800 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक बु अली शाह कलंदर पीर की दरगाह पर मानवता की भलाई के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न रोगों से पीड़ित 249 मरीजों ने स्वास्थ्य जांच लाभ उठाया।
स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्घाटन कलंदर पीर दरगाह के एस्टेट आफिसर श्री मोइनुद्दीन क़ाज़ी ने विधिवत रूप से रिबन काटकर उद्घाटन किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्क हस्पताल प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को याद स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट किया। और अन्य सभी मेहमानों को गुलदस्ते देकर सम्मानित किया ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बिग्रेडियर डॉ यशपाल सिंह डायरेक्टर ( प्रशासन ) ने की। और मंच का संचालन डॉ अंकुर चौधरी ने किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में पार्क हस्पताल के सुप्रसिद्ध डाक्टरों की टीमों ने विभिन्न प्रकार के रोगी जैसे: हाई ब्लड प्रेशर, शुगर की जांच, नेत्र रोगियों की जांच , हदय की जांच , ईसीजी व फैफडो से सम्बन्धित बीमारियों की जांच की गई । मुफ्त उपचार के दौरान महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। और स्वास्थ्य जांच शिविर का लाभ उठाया।
शिविर के दौरान बिग्रेडियर डॉ यशपाल ने सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्क हस्पताल की ओर से मानवता की भलाई के लिए लगातार कार्य किए जाते हैं। जिसमें प्रसिद्ध डाक्टर द्वारा मरीजों का बेहतर तकनीक से इलाज किया जाता है। और सरकारी योजनाओं के तहत भी मरीजों का इलाज किया जाता है। पार्क हास्पीटल में मरीजों को आयुष्मान कार्ड, ईएसआई कार्ड पर भी इलाज की सुविधा उपलब्ध है।
स्वास्थ्य जांच शिविर के सम्पन्न होने पर कलंदर पीर दरगाह के एस्टेट आफिसर ने पार्क हस्पताल के सभी डाक्टरों की टीम का धन्यवाद किया और पार्क हस्पताल की भुरि भुरि प्रशंसा की।
इस मौके पर ब्रिगेडियर (डॉ०) यशपाल सिंह डायरेक्टर एडमिन वं डॉ सचिन अबरोल , डॉ अंकुर चौधरी , डॉ मोइनुद्दीन खान , आशीष कैम्प कॉर्डिनेटर , स्नेहालता नर्सिंग हेड , वं पार्क हॉस्पिटल की अन्य स्टॉफ टीम मौजूद रहीं।