Uturn Time
Breaking
डेराबस्सी अदालतों में 11वीं कोर्ट शुरू, नई सिविल जज ने संभाला कार्यभार मजदूर दिवस पर डेराबस्सी में विशाल रैली, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा मनीमाजरा स्थित जेंटेलमैन दुकान में कपड़े खरीदने के बहाने 8 हजार की ठगी, एक्टिवा पर फरार चंडीगढ़ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और नगर निगम चुनाव रणनीति पर गहन मंथन चंडीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में लूटकांड सुलझाया, 1 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग साथी काबू आम जनता की सुविधा के लिए जल्द लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप पिंजौर में अवैध पार्किंग पर सख्ती: 54 चालकों के चालान, ‘नो-पार्किंग’ स्टीकर भी लगाए अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर महिला शक्ति का शंखनाद नेशनल ह्यूमन राइट्स , सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया -चंडीगढ़ ने मनाया लेबर डे 20 मिनट में एक्शन, स्नैचिंग कर भाग रहे 3 आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पंचकूला पुलिस की कड़ी नजर: 4 महीनों में 1664 चालान खेत से तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी मामले में कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू
Logo
Uturn Time
रवि जैस्ट चोरी की वारदात करने वाले आरोपियों पर एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। ऐसे ही गांव कुराड़ खेत से तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कलायत पुलिस द्वारा आरोपी को काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुराड़ निवासी संदीप की शिकायत अनुसार 30 अप्रैल को वह अपने खेत में गया तो खेत से 300 फुट तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी होनी पाई गई। जिस बारे थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच थाना कलायत प्रभारी एसआई सुभाष की अगुवाई में एचसी दिनेश की टीम द्वारा करते हुए आरोपी गांव मालखेड़ी निवासी राजेंद्र को काबू कर लिया गया। जिसके कब्जे से चोरीशुदा 300 फुट तार व मोटर बरामद की गई। आरोपी न्यायालय में पेश किया जाएगा, जिससे पूछताछ की जा रही है।