Uturn Time
Breaking
मजदूर दिवस पर डेराबस्सी में विशाल रैली, स्कूल प्रबंधन के खिलाफ फूटा गुस्सा मनीमाजरा स्थित जेंटेलमैन दुकान में कपड़े खरीदने के बहाने 8 हजार की ठगी, एक्टिवा पर फरार चंडीगढ़ भाजपा कोर कमेटी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती और नगर निगम चुनाव रणनीति पर गहन मंथन चंडीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में लूटकांड सुलझाया, 1 आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग साथी काबू आम जनता की सुविधा के लिए जल्द लगेगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप पिंजौर में अवैध पार्किंग पर सख्ती: 54 चालकों के चालान, ‘नो-पार्किंग’ स्टीकर भी लगाए अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर महिला शक्ति का शंखनाद नेशनल ह्यूमन राइट्स , सोशल जस्टिस कॉन्सिल ऑफ इंडिया -चंडीगढ़ ने मनाया लेबर डे 20 मिनट में एक्शन, स्नैचिंग कर भाग रहे 3 आरोपी चंडीगढ़ पुलिस के हत्थे चढ़े रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर पंचकूला पुलिस की कड़ी नजर: 4 महीनों में 1664 चालान खेत से तार व सबमर्सीबल मोटर चोरी मामले में कलायत पुलिस द्वारा आरोपी काबू सोनोपंत दांडेकर महाविद्यालय मे संगणक प्रयोगशाला का उद्घाटन सम्पन्न।
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़, 1 मई: पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Singh Mann ने मजदूर दिवस के अवसर पर श्रमिक वर्ग को बड़ा तोहफा देते हुए न्यूनतम दैनिक मजदूरी में 15 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया। यह फैसला पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में सर्वसम्मति से पारित किया गया, जिससे सरकारी और निजी क्षेत्र के सभी रजिस्टर्ड श्रमिकों को सीधा लाभ मिलेगा। उल्लेखनीय है कि राज्य में न्यूनतम मजदूरी की बेस दर में यह पहली बढ़ोतरी करीब 13 साल बाद हुई है। मुख्यमंत्री ने इसे श्रमिकों के योगदान के प्रति सच्चा सम्मान बताते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित इस फैसले से मजदूरों को महंगाई के दबाव से राहत मिलेगी और उनकी आय सुरक्षा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें श्रमिकों की पीड़ा को समझने में नाकाम रहीं, जबकि मौजूदा सरकार ने उनके हितों को प्राथमिकता दी है। शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही मजदूरों के बच्चों की जिंदगी बदल सकती है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्कूलों में सुधारों के चलते बड़ी संख्या में श्रमिक परिवारों के बच्चे अब प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर रहे हैं, जो सामाजिक बदलाव का संकेत है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने विशेष सत्र से कांग्रेस के वाकआउट को मजदूर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है और भविष्य में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ के पारित होने पर 6 से 9 मई तक श्री आनंदपुर साहिब से शुरू होने वाली ‘शुक्राना यात्रा’ निकाली जाएगी, जिसमें प्रमुख तख्तों और गुरुद्वारों में मत्था टेककर धन्यवाद अर्पित किया जाएगा।