Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
राज्य के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीऐसईबी) ने उन विद्यार्थियों के लिए, जो पिछले 16 वर्षों में अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पास नहीं कर सके, विशेष अवसर (स्पेशल मर्सी चांस) प्रदान करने हेतु ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार 25 मई, 2026 तक पीऐसईबी की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए पंजाब के शिक्षा मंत्री श्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यह कदम श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित है। इस पहल का उद्देश्य उन विद्यार्थियों को अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने और करियर बनाने का एक नया अवसर देना है, जो वर्ष 2010 से 2025 के बीच अपनी 10वीं या 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं पास नहीं कर सके। योग्यता मानदंडों के बारे में जानकारी देते हुए श्री बैंस ने बताया कि यह विशेष अवसर उन उम्मीदवारों को दिया जा रहा है जिन्होंने मार्च 2010 से मार्च 2025 के बीच 10वीं या 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी और जिनके री-अपीयर या कंपार्टमेंट के सभी अवसर समाप्त हो चुके हैं, या जो अपनी शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। इसमें वे उम्मीदवार भी शामिल हैं जिन्होंने मार्च 2010 से मार्च 2026 के बीच परीक्षा दी थी और असफल रहे थे, बशर्ते उन्होंने कम से कम एक मुख्य विषय पास किया हो। यह अवसर 10वीं और 12वीं कक्षा की ओपन स्कूल स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए भी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और विस्तृत दिशा-निर्देश पीऐसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध हैं। श्री बैंस ने कहा कि यह स्पेशल मर्सी चांस उन विद्यार्थियों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा जो अपनी अधूरी शिक्षा को पूरा करना और अपने भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के हजारों युवाओं के लिए उम्मीद के नए रास्ते खोल रही है।