Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlink6clubcolour prediction game demofree colour prediction gamecolour prediction demo gamecolour prediction game playwhere to play colour prediction gamemantri mall colour prediction gamereliance mall colour prediction gamegodrej mall colour prediction gameadani mall colour prediction gamepacific mall colour prediction gameBG678 review678 lotterybg678dmwindmwin logindm win lotteryjio lottery game6 Club apkddos for hireddos serviceip stressergojackpot
मान सरकार द्वारा राज्य में बाढ़ रोकथाम प्रबंधों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं: बरिंदर कुमार गोयल - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Chandigarh: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का आदेश, नंबर सीरीज बदलाव पर शुल्क नहीं Chandigarh: सीएम सैनी का सुझाव, टैंक बनाकर बढ़ाएं माइक्रो इरिगेशन Chamoli: 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Gurdaspur: शादी के 3 महीने बाद फौजी ने सुसाइड किया, पत्नी प्रेमी संग भागने पर उठाया कदम, पुलिस ने नहीं की थी सुनवाई Chandigarh: लेह में भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, तीन आर्मी ऑफिसर बचे, मेजर जनरल ने सेल्फी ली New Delhi: सोशल मीडिया पर दिल्ली के तापमान को लेकर हड़कंप, दिल्ली का पारा 42 डिग्री या 65? Chandigarh: रंगला पंजाब पहल से पर्यटन क्षेत्र को मिल रही नई उड़ान : डॉ. संजीव कुमार तिवारी Hoshiarpur: केवल सत्संग ही आत्मिक शांति, प्रेम और आपसी सद्भाव का माध्यम Hoshiarpur: ओहरी ने वृद्ध आश्रम और कुष्ट आश्रम में सेवा करके सादे और प्रेरणास्रोत ढंग से मनाया जन्मदिन जमीनीं विवाद में भतीजे ने किया चाचा का मर्डर, डंडे से किया वार 225 दिन बाद खुले हेमकुंड साहिब के कपाट, 5 क्विंटल फूलों से सजा धाम, 3000 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन Phagwara: राज्यसभा सीटों और मंत्रियों के पद बेचने संबंधी क्रिकेटर हरभजन सिंह के आरोपों का जनता को जवाब दे भगवंत मान
Logo
Uturn Time
पंजाब के जल संसाधन, खनन एवं भू-विज्ञान तथा भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री बरिंदर कुमार गोयल द्वारा मानसून से पहले राज्य में बाढ़ रोकथाम कार्यों को पूरा कराने के मद्देनज़र राज्य का दौरा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लगातार तीसरे दिन मंत्री ने जिला शहीद भगत सिंह नगर में बहने वाली सतलुज दरिया के किनारे चल रहे मजबूतीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव बुर्ज टहल दास में बाढ़ रोकथाम कार्यों का जायजा लेने के बाद उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम कार्यों पर 600 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और 30 जून से पहले सभी प्रबंध पूरे कर लिए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल पिछले तीन दिनों से विभिन्न ज़िलों का दौरा कर रहे हैं। अमृतसर और जालंधर के बाद आज उन्होंने शहीद भगत सिंह नगर में बाढ़ प्रबंधों का निरीक्षण किया। श्री गोयल ने कहा कि यह पहली बार है कि राज्य सरकार द्वारा बाढ़ रोकथाम के लिए इतनी बड़ी राशि नदियों के बांधों को मजबूत करने पर खर्च की जा रही है। इससे पहले की सरकारें केवल औपचारिकता निभाती थीं, जिसका खामियाजा राज्य के लोगों को भुगतना पड़ता था। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मानसून से पहले सभी बाढ़ रोकथाम कार्य पूरे किए जाएं। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आई बाढ़ के बाद विभाग के दो सुपरिंटेंडिंग इंजीनियरों की अगुवाई में गठित विशेष समिति द्वारा पंजाब की नदियों में कुल 132 संवेदनशील स्थानों की पहचान की गई है और सभी स्थानों को युद्ध स्तर पर मजबूत किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि राज्यवासियों को बाढ़ से बचाने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को सख्ती से निर्देश दिए कि कार्य समय पर पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। *(बॉक्स)* *गांव ढक्क मजारा और मंडी में पाइपों के माध्यम से खेतों तक पानी पहुंचाने के कार्य का भी लिया जायज़ा* *अपरा सेक्शन से 20,000 एकड़ भूमि को मिलेगा पानी* कैबिनेट मंत्री ने हल्का बंगा के गांव ढक्क मजारा और मंडी में पाइपलाइन के जरिए खेतों को पानी देने के कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मान सरकार द्वारा 1030 एकड़ भूमि को पाइपलाइन के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया जा रहा है, जबकि पहले केवल 33 एकड़ को ही पानी मिलता था। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा नहरों के पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित कर सूखे से बचाव के लिए औड़ हेडवर्क्स पर गंभीर प्रयास किए गए हैं, जिनके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि नया शहर ब्रांच पर स्थित औड़ हेड पर वर्ष 2023 में गेट गियरिंग सिस्टम स्थापित किया गया था, जिसके बाद अपरा रजवाहा, लसाड़ा रजवाहा और बखलौर डिच को आवश्यकता अनुसार पूरा पानी मिलने लगा। अब बखलौर डिच के टेल एंड पर पानी के कुशल उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए टेल फ्रंट और टेल लेफ्ट के खेतों में कुल 16,829 फुट पाइपलाइन बिछाई जा रही है। इससे सिंचाई क्षेत्र 33 एकड़ से बढ़कर 1,030 एकड़ तक हो जाएगा।इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से तहसील फिलौर के गांव मंडी और ढक मजारा को नहरी पानी सुचरु सप्लाई मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि इन प्रयासों के चलते अब इस हेड वर्क्स से कहीं भी पानी से नुकसान नहीं होता और न ही सूखे की स्थिति बनती है। उन्होंने यह भी बताया कि अपरा सेक्शन से पहले 7,000 एकड़ भूमि को पानी मिलता था, जो अब बढ़कर 20,000 एकड़ हो गया है।