Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
दिनेश मौदगिल लुधियाना, 9 जनवरी : पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को इंडस्ट्री और बिजली विभाग के साथ साथ लोकल बॉडी मंत्रालय मिलने से जनता खुश है और उनको यह विभाग मिलने से जनता को उनसे काफी उम्मीदें है कि वह पंजाब के विकास के साथ साथ अपने होम टाउन लुधियाना का भी खूब विकास करेंगे और पंजाब के विकास पुरुष बनेंगे। जनता का कहना है कि संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी विभाग मिलने से जनता को नगर निगम में आ रही परेशानियों से निजात मिलेगी, क्योंकि उनकी दूरदर्शी सोच नगर निगम कार्यालयों में काफी सुधार कर सकती है। संजीव अरोड़ा को लोकल बॉडी मंत्रालय मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मिनर्वा मार्किट वैल्फेयर सोसायटी के महासचिव संजीव पारस और डिजाइनर जैसमीन कौर ने कहा कि संजीव अरोड़ा एक ईमानदार और मेहनती नेता हैं और वह जमीनी स्तर तक काम को जांच कर पूरी गहराई से करते हैं। ऐसे नेता को यह प्रमुख मंत्रालय मिलने से आम जनता को नगर निगम में फैले भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी, वहीं जनता को आ रही परेशानियों का समाधान मिलेगा। उम्मीद है कि नगर निगम में अपने कामों के लिए जनता को बार बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, क्योंकि वह जनता की सुविधाओं के लिए विशेष प्रयत्न कर सकते हैं। जेसीआई एनजीओ की रसलीन कौर और साहिबा कौर ने कहा कि जनता को उम्मीद है कि संजीव अरोड़ा को यह मंत्रालय मिलने से शहर में बढ़ रहे अतिक्रमण से जनता को निजात मिलेगी। जिससे ट्रैफिक की समस्या का भी समाधान होगा तथा बाजारों में ट्रैफिक जाम लगने कम हो जाएंगे। समाज सेवक पवन ठाकुर और संदीप गाबा ने कहा कि इसके साथ साथ हर एरिया में वेडिंग जोन बनाए जाएं ताकि हर एरिया में लोगों को जरूरी सुविधाओं की वस्तुएं आसानी से मिल सकें तथा लोगों को रोजगार भी मिलता रहे। इसके अलावा शहर के पार्कों की दशा में भी सुधार आए और पार्कों का सौंदर्यकरण हो सके। शहर के हर इलाके की सड़कें और गलियां को नयापन मिल सके। जनता का कहना है कि मंत्री संजीव अरोड़ा जैसे बिजली विभाग और इंडस्ट्री के लिए दिन रात एक कर इनकी बेहतरी के लिए मेहनत कर रहे हैं वैसे ही लोकल बॉडी विभाग में जनता की बेहतरी के लिए कार्य करेंगे और पंजाब खासकर लुधियाना को सुंदर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।