Uturn Time
Breaking
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ किडनी मरीजों के लिए बनी वरदान: अब तक 16.5 करोड़ रुपये की लागत से किडनी मरीजों ने 1 लाख डायलिसिस सत्र लिए: आवारा कुत्तों के खतरे से निपटने के लिए तुरंत कार्रवाई की जाए: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने नगर निगम कमिश्नरों को दिए निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ पंजाब के सामाजिक-आर्थिक भविष्य की रक्षा के लिए जनगणना-2027 की स्व-गणना के दौरान पंजाबी को मातृभाषा के रूप में दर्ज करवाया जाए — मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान किसानों को सिंचाई के लिए कोई कमी नहीं आएगी, नहरों में दो भाखड़ा नहरों के बराबर पानी छोड़ा जा चुका है—मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा 2010 के बाद बोर्ड परीक्षाओं में असफल रहे विद्यार्थियों को विशेष अवसर प्रदान करने के लिए पंजीकरण शुरू विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को 4000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार मोहिंदर भगत द्वारा सैनिक स्कूल कपूरथला की इमारत की रेस्टोरेशन का काम जल्दी शुरू करने के लिए अधिकारियों के साथ अहम बैठक गैंगस्टरों ते वार का 100वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 635 स्थानों पर छापेमारी; 334 गिरफ्तार कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा मॉनसून से पहले सीवरेज की समय पर सफाई, सख्त निगरानी और रिपोर्टिंग के निर्देश मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके कैबिनेट मंत्री डॉ . बलजीत कौर द्वारा मलोट को बड़ी राहत: 12 करोड़ की लागत से नई पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत
Logo
Uturn Time
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रज्जीपुर में आज ‘छात्र पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम के अंतर्गत एक विशेष प्रशिक्षण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस शिविर में चयनित विद्यार्थियों को पुलिस विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान किए गए, जिससे उनमें अनुशासन, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता का विकास हो सके। शिविर के दौरान कंपनी कमांडर तथा निरीक्षक संदीप शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को विशेष रूप से शारीरिक अभ्यास करवाया गया। उन्होंने छात्र पुलिस कैडेट्स का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जीवन में अनुशासन के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को ड्रिल, कदमताल तथा कमान संचालन का गहन अभ्यास कराया गया, जिससे उनमें एक पुलिस अधिकारी जैसी स्फूर्ति, तत्परता और अनुशासन की भावना विकसित हो सके। प्रशिक्षण के दूसरे चरण में ट्रैफिक प्रभारी सूरजपुर अभिषेक की टीम द्वारा विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। कैडेट्स को विभिन्न ट्रैफिक संकेतों, चिन्हों और नियमों के प्रति जागरूक किया गया, ताकि वे भविष्य में ‘ट्रैफिक योद्धा’ के रूप में समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस दौरान विद्यार्थियों से विभिन्न शारीरिक कार्य भी करवाए गए तथा उन्हें आपातकालीन परिस्थितियों में ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ के रूप में कार्य करने के लिए प्रशिक्षित किया गया। इस अवसर पर एसीपी ट्रैफिक एवं एसपीसी प्रशिक्षण दल के नोडल अधिकारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को कम करना तथा युवाओं में कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से श्रीमती ऊषा ने इस सफल आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन, विशेष रूप से स्टूडेंट पुलिस कैडेट कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि छात्र पुलिस कैडेट कार्यक्रम युवाओं को अनुशासन, जिम्मेदारी और कानून के प्रति सम्मान सिखाने का एक सशक्त माध्यम है। ऐसे प्रयास भविष्य में एक सुरक्षित, जागरूक और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।