Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
कालका क्षेत्र से लापता हुआ 18 वर्षीय युवक उत्तर प्रदेश के वृंदावन से सकुशल बरामद कर लिया गया। पंचकूला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर युवक को ढूंढकर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को कालका में अपनी मौसी के घर रह रहा युवक अचानक लापता हो गया। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने थाना कालका में शिकायत दर्ज करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कालका के इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच शुरू की। जांच के दौरान मिले अहम सुरागों के आधार पर पुलिस को पता चला कि युवक उत्तर प्रदेश के वृंदावन पहुंच गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 29 अप्रैल को वृंदावन से युवक को सकुशल बरामद कर लिया और सुरक्षित वापस लाकर परिजनों को सौंप दिया। जांच में सामने आया कि युवक के माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है और वह कालका में अपनी मौसी के साथ रह रहा था। युवक ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक सुकून की तलाश में बिना किसी को बताए वृंदावन चला गया था। मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने युवाओं और अभिभावकों से अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को घर से बाहर जाते समय अपने परिजनों को अवश्य सूचित करना चाहिए। वहीं, अभिभावकों को बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखते हुए ऐसा माहौल बनाना चाहिए, जहां बच्चे अपनी भावनाएं खुलकर साझा कर सकें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।