Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पुलिस सेवा में लंबे समय तक समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने वाले पंचकूला पुलिस के पांच कर्मचारियों को पुलिस लाइन में आयोजित एक गरिमामयी समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान माहौल भावुक और प्रेरणादायक रहा, जहां ढोल-नगाड़ों और तालियों की गूंज के बीच पुलिस परिवार ने अपने साथियों को विदा किया। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में इंस्पेक्टर जिले सिंह, इंस्पेक्टर श्यामलाल, इंस्पेक्टर संजीव कुमार और सब-इंस्पेक्टर तरसेम लाल समारोह में मौजूद रहे, जबकि सब-इंस्पेक्टर मैनपाल किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके। इस अवसर पर पुलिस विभाग ने न केवल कर्मचारियों के योगदान को सराहा, बल्कि उनके परिजनों की भूमिका की भी प्रशंसा की। कार्यक्रम में डीसीपी सृष्टि गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी कर्मचारी की सफल सेवा के पीछे उसके परिवार का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग के बिना कोई भी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से नहीं निभा सकता। डीसीपी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अब अपने परिवार के साथ समय बिताएं और जीवन का आनंद लें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी सहायता के लिए पुलिस विभाग हमेशा उनके साथ खड़ा रहेगा। साथ ही उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों से उनके अनुभव के आधार पर विभाग को सुझाव देने का आग्रह किया। इस मौके पर पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज और डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने भी कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में एसीपी विक्रम नेहरा, वेलफेयर इंस्पेक्टर महावीर, एएसआई रामेश्वरदास सहित बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी और परिजन मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन एएसआई शिवानी ने किया।