Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
यहां राजकीय बाल सुधार गृह से पढ़ने के लिए जाते समय फरार हुएदो बच्चों का सुराग अभी तक नहीं मिल पाया है । उनकी तलाश लगातार की जा रही है ,लेकिन उनका सुराग समाचार लिखे जाने तक नहीं मिल पाया है। फरार हुए बच्चों में एक बच्चा शहर का है, जबकि दूसरा फतेहपुर का रहने वाला है। घटना के बाद अधीक्षक ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर के हेजड़ी नीम बाकरगंज चौकी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालक और कानपुर के गंगापुर कॉलोनी, आजाद नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर दिल्ली में गुमशुदा हालत में मिले थे। इसके बाद दोनों को कानपुर के कल्याणपुर स्थित राजकीय बालक गृह भेजा गया, जहां उनकी देखरेख की जा रही थी। बच्चों का दाखिला पास के स्कूल में भी कराया गया था। यह घटना सुबह तब हुई जब करीब 10 बजे दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा गया था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे दोनों स्कूल से ही फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजकीय बालक गृह में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की रिपोर्टकल्याणपुर थाने में दर्ज कराई गई है । इस बारे में जानकारी देते जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अधीक्षक रतन की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है लेकिन अभी तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।